एडमिन बनने के नियम और शर्तें
एडमिन का चयन और भूमिका:
- 
प्रत्येक एडमिन अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगा और उसके क्षेत्र से संबंधित सदस्यों के सत्यापन की जिम्मेदारी होगी। 
- 
एडमिन को अपने क्षेत्र(गाँव) से आने वाले सभी रिक्वेस्ट की पहचान कर, अपने समाज का है तो उन्हें अप्रूवल देना होगा। 
एडमिन बनने के लिए पात्रता:
- 
डिजिटल तकनीक (मोबाइल ) का बुनियादी ज्ञान। 
- 
समाजहित के लिए निस्वार्थ सेवा करने की भावना। 
- 
स्थानीय क्षेत्र के लोगों की पहचान करने में सक्षम। 
- 
ऐप के संचालन और उसकी प्रगति में योगदान देने के लिए तैयार। 
एडमिन के कार्य:
- 
अपने क्षेत्र के सदस्यों से प्राप्त रिक्वेस्ट को सत्यापित करना। 
- 
सदस्य की पहचान सुनिश्चित कर उसे अप्रूवल देना। 
- 
ऐप पर किसी भी तरह की गलत जानकारी मिलने पर उचित कार्रवाई करना। 
- 
ऐप और समाज की गतिविधियों के लिए सक्रिय रूप से सहयोग करना। 
एडमिन को दिए जाने वाले लाभ:
- 
ऐप में विशेष एडमिन क्रेडिट और पहचान। 
- 
समाज और ऐप के संचालन में एक महत्वपूर्ण भूमिका। 
- 
समाज हित के लिए कार्य करने की प्रतिष्ठा। 
नियमों का उल्लंघन:
- 
यदि कोई एडमिन अपनी जिम्मेदारी का पालन नहीं करता है या नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे एडमिन पद से हटा दिया जाएगा। 
नोट:
एडमिन बनने के लिए फॉर्म भरना अनिवार्य है। कृपया सभी नियम पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।
हमारा उद्देश्य:
समाज को एकजुट करना और उसे डिजिटल रूप से सशक्त बनाना। आइए, इस पहल का हिस्सा बनें और समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
धन्यवाद,
नोट: एप्लिकेशन के बारे में विस्तार से लॉन्च के समय बताया जाएगा, फ्रॉम भरने के बाद whatsapp का लिंक दिखेगा ज्वाइन हो जाना |