क्षत्रिय घांची समाज के लिए एडमिन रजिस्ट्रेशन
हमारे समाज के लिए एक नया मोबाइल एप्लिकेशन जल्द ही आ रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के हर क्षेत्र के लोगों को एकजुट करना है। इस एप्लिकेशन के जरिए, हम सभी की व्यवसाय, लोकेशन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एक ही जगह पर प्राप्त कर सकेंगे।
एडमिन रजिस्ट्रेशन के लिए आमंत्रण
एप्लिकेशन में हर क्षेत्र से एक या दो एडमिन बनाए जाएंगे। एडमिन का मुख्य कार्य अपने क्षेत्र से आने वाली रिक्वेस्ट को सत्यापित कर अप्रूवल देना है, ताकि सिर्फ घांची समाज के लोग ही जुड़े।
एडमिन कौन बन सकता है?
➡️ समाज में अच्छी पहचान रखने वाला व्यक्ति।
➡️ मोबाइल चलाने की समझ रखने वाला और समाज की मदद के लिए इच्छुक।
➡️ अपने क्षेत्र में समाज की गतिविधियों को संभालने और लोगों को जोड़ने की क्षमता हो।
➡️ थोड़ी अंग्रेजी पढ़ने में सक्षम हो, एप्लिकेशन की प्रगति के लिए काम करे और गोपनीयता का पालन करे।
एप्लिकेशन की प्रगति
एप्लिकेशन का विकास कार्य 70% पूरा हो चुका है। फिलहाल, हम सिर्फ एडमिन का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। एप्लिकेशन लॉन्च होने के बाद उसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।
जल्दी करें!
जो व्यक्ति अपने क्षेत्र का एडमिन बनना चाहता है, वह जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको हमारे WhatsApp ग्रुप का लिंक मिलेगा, जहाँ आपको एप्लिकेशन से जुड़े अपडेट मिलते रहेंगे।
नोट: एप्लिकेशन के बारे में विस्तार से लॉन्च के समय बताया जाएगा।
धन्यवाद!
